बिलासपुर। अरपापार चिंगराजपारा में दो युवक तलवार लेकर पार्षद के घर घुस गए। पार्षद और परिवार के लोगों को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के बाहर रखे स्कूटी में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। पार्षद की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चिंगराजपारा के प्रभात चौक में रहने वाले बजरंग बंजारे वार्ड क्रमांक 53 के पार्षद हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले राजेश बंजारे और उसका भाई दिनेश उनके घर में घुस गए। दोनों के हाथ में तलवार थी। बदमाशों ने पार्षद को तलवार से मारने की धमकी दी। युवकों के डर से पार्षद का परिवार घर में ही दुबका रहा। इस दौरान युवकों ने घर के बाहर खड़ी पार्षद की स्कूटी को तलवार से मारकर तोड़फोड़ की। युवक पार्षद को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पार्षद बजरंग ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीम भेजी। टीम ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
