बिलासपुर। अवैध शराब विक्रेता पर सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। अवैध रूप से शराब परिवहन करने के प्रयास में एक आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी से कुल 112 पाव देसी शराब व एक एक्टिवा वाहन जप्त किया गया है। जप्त शराब की कीमत लगभग ₹ 9000 व एक्टिवा मोपेड की कीमत 40000 रुपये है।

थाना सिरगिट्टी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गोविंद नगर सिरगिट्टी के पास एक व्यक्ति एक्टिवा मोपेड में है अपने पास अवैध रूप से शराब रखा हुआ है जिसे बेचने हेतु अन्यत्र स्थान ले जाने वाला है की सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली स्नेहिल साहू से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना स्तर पर टीम गठित कर गोविंद नगर सिरगिट्टी के पास घेराबंदी कर एक्टिवा मोपेड पर सवार एक व्यक्ति को रुकवा कर तलाशी करने पर 112 पाव देसी शराब बरामद किया गया। आरोपी के पास शराब रखने सम्बन्धी कोई भी वैध दस्तावेज नही थे। प्रकरण में आरोपी से 112 पाव देसी शराब कुल 20.160 लीटर कीमती 8960 रुपए एवं वाहन एक्टिवा मोपेड क्रमांक CG 10AZ 8408 को समक्ष गवाहों के जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपि को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। क्षेत्र में अवैध रुप शराब की बिक्री या परिवहन होने पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जाएगी उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल शाह प्रधान आरक्षक देव मून सिंह एवं आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, रंजीत खलखो, धनराज , बोधु कुमार, कमलेश शर्मा, का सक्रिय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
