बिलासपुर। ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण ) द्वारा 11 अक्टूबर को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक केंद्रीय सरकार के उपक्रम मैन पोस्ट आफिस ( तिलक नगर) के सामने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर “मौन व्रत ” धरना किया जाएगा ।
ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के द्वारा किसानों को खुली चेतावनी देने के परिणाम स्वरूप 03 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलनरत किसानों के ऊपर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी एवँ उसके परिवार के स्वामित्व वाले जीप से किसानों को कुचल दिया गया । जिसका पूरे देश मे विरोध और प्रतिक्रिया हो रही है साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद भी प्रदेश सरकार दोषियों एवं मंत्री के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही नही कर रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अमानवीय कृत्य को लेकर एक शब्द नही बोल रहे है और न ही अपने सहयोगी मंत्री अजय मिश्रा टेनी ,जो इस घटना के सूत्रधार है पर कोई कार्यवाही कर रहे है , अध्यक्ष द्वय ने कहा कि इसके विरोध में एक दिवसीय मौन व्रत धरना रखा जाएगा और योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने एवं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मन्त्रिमण्डल से हटाने की मांग की जाएगी ।
मौन व्रत धरना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, संसदीय सचिव ,विधायक, महापौर, अपैक्स बैंक अध्यक्ष, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष,ज़िला पंचायत अध्यक्ष, मत्स्य बोर्ड उपाध्यक्ष,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष, योग आयोग सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, ज़िला कांग्रेस कमेटी के सभी पूर्व सम्मानित अध्यक्षगण, शहर कांग्रेस कमेटी, ज़िला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण ), सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ( शहर/ ग्रामीण ), एम आई सी सदस्य,पार्षद गण, एल्डरमेन, निर्वाचीत जन प्रतिनिधिगण, महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग एवं अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण, कांग्रेसजन शामिल होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
