बिलासपुर – जिला कोर्ट परिसर से कार चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जज की नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में पता चला कि महिला दंपति वाहन चोरी का पूरा गिरोह चला रहे थे और कई जगह चोरी की है। पुलिस ने करीब 10 लाख का सामान इनसे जब्त किया है और 9 लोगो को गिरफ्तार किया है, जिसमे खरीददार भी शामिल है। जज स्वेता श्रीवास्तव के नौकरी भी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किया था।


महिला जज स्वेता श्रीवास्तव की नौकरानी ने ही अपने पति के साथ मिलकर कार चोरी की थी। महिला आरोपी और उसके पति ने जज के घर से सोने चांदी के आभूषण की भी चोरी की थी। जिसमे सोने का कंगन,अंगूठी और पायल शामिल है। महिला जज के यहाँ काम करने के दौरान आरोपी पूजा साहू ने कार की दूसरी चाभी बनवा लिया था और मौका पाकर कोर्ट परिसर में खड़ी कार को चोरी कर ले गए। सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुचने में सफलता पाई। पूछताछ में पता चला कि महिला आरोपी पूजा साहू और उसका पति कमल साहू आदतन चोर है और कई जगह चोरी की घटना को अंजाम दिए है। दोनो आरोपीयो ने तिफरा के सुने मक़ान में चोरी करने के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों से 7 वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। घटना में पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी की तस्वीर साफ हुई। पुलिस ने दोनो आरोपीयो से सोने चांदी के आभूषण, कार, सात वाहन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आरोपीयो से बरामद किया है। पूजा और कमल साहू ने कड़ी पूछताछ में बताया कि चोरी के इरादे से ही जज स्वेता श्रीवास्तव के घर काम मे लगी थी।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
00 कमल किशोर साहू पिता डमरू लाल साहू उम्र 21 वर्ष सा० घुरूअमेरी, थाना स
00 पूजा साहू उर्फ राजेश्वरी पति कमल किशोर साहू उम्र 20 वर्ष सा० घुरूअमेरी, थाना सकरी
00 राहुल दिवाकर पिता श्रवण दिवाकर उम्र 18 वर्ष सा० बगीचापारा अमेरी, थाना सकरी
00 धर्मेन्द्र दिव्य पिता घनश्याम दिव्य उम्र 18 वर्ष सा० आवास पारा अमेरी, थाना सकरी
00 शुभम सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष सा० पन्ना नगर जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन
00 विनोद कुमार साहू पिता कन्हैया लाल सोनी उम्र 54 वर्ष सा० देवरहट मोहतरा थाना लालपुर मुंगेली
00 दीपक साहू पिता बसावन साहू उम्र 21 वर्ष सा० नवापारा जरहागांव, थाना जरहागांव जिला मुंगेली
00 जितेन्द्र कुमार साहू पिता विश्राम साहू उम्र 20 वर्ष सा० नवागांव घूठेरा थाना मुंगेली 00 विकास कुमार सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 25 वर्ष सा० सोनार पारा रतनपुर थाना पु.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
