बिलासपुर। कवर्धा की घटना को लेकर मंगलवार को सर्व हिन्दू समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ स्कूल में आयोजित धरने में दावा किया गया था कि 5 हजार से अधिक लोग एकत्रित होंगे लेकिन हजार से ज्यादा लोग उपस्थित नहीं हो सके। दिनभर सभा करने के बाद शाम को SDM को ज्ञापन सौंपा गया और कवर्धा की घटना में गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की गई।


सर्व हिन्दू समाज की ओर से छत्तीसगढ़ स्कूल में आयोजित सभा और रैली में दोपहर 12 से लोगों की उपस्थिति दिखने लगी थी। बड़ी तैयारी के बाद भी हजार- बारह सौ से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सके। फिर भी सभा का आयोजन किया गया लेकिन रैली की अनुमति नही मिलने के कारण सभा स्थल में ही SDM को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएस एस, भाजपा, विद्यार्थी परिषद, राज्य कर्मचारी संघ, विद्या भारती, भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ, शिव सेना, धर्म जागरण, हिंदू जागरण और दुर्गा वाहिनी सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ललित मखीजा, प्रांत मंत्री संदीप गुप्ता, संघ के डॉक्टर विनोद तिवारी ने मंच पर अपनी बात रखी। इस दौरान उपस्थित संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन के अनुरोध में शहर में शांति कायम रखने हमें रैली नहीं निकालने दिया गया। आज तो हमने प्रशासन की बात मान ली है पर भविष्य में इस तरीके की घटनाओं का दौर होगा तो इससे भी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर काशीनाथ घोरे, प्रदीप शर्मा, प्रदीप देशपांडे, प्रफुल्ल शर्मा, बृजेंद्र शुक्ला, दिलीप शर्मा, डॉक्टर ओम मखीजा सहित सांसद अरुण साव, हर्षिता पांडे, विधायक रजनीश सिंह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक रामदेव कुमावत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
