बिलासपुर। सीपत पुलिस ने पोड़ी के कन्हार खार में हुए हत्या के मामले में फरार दो और आरोपी अब्दुल कलाम और शेख रसूल को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 10 अक्टूबर को मोबाईल फोन से सूचना प्राप्त होने पर कि ग्राम पोड़ी के कन्हार खार में किसी अज्ञात आरोपीयों के द्वारा दिनेश धीवर की हत्या कर दी गई है। सूचना पर अपराध क्रमाॅक 486/2021 धारा 302 ,201,34,भादवि के तहत विवेचना दौरान प्रकरण के चार आरोपीयो में से आरोपी अश्वनी कुमार धीवर, ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तर कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंण्डा श्रीमति स्नेहील साहू के द्वारा दो अन्य आरोपी कलाम, रशूल की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पर 12 अक्टूबर को आरोपी अब्दुल कलाम मोहम्मद पिता शुभरात मोह. उम्र 24 साल निवासी खैरवार पारा पोंडी, शेख रसुल उर्फ महेतरू पिता शेख अली उम्र 18 वर्ष, साकिन पोड़ी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी अब्दुल कलाम मोहम्मद से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल डिस्कवर बजाज सीजी 10 पी 6905 को भी जप्त कर लिया गया। आरोपीयों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इस प्रकार सीपत पुलिस ने अंधे कत्ल में शामिल सभी चार आरोपीयो को सुझ बूझ के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सोरी, सउनि शिव सिंह बकशाल, प्र आर 308 महादेव खुटे प्र.आर. 95 बी. केरकेट्टा, एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।
नाम आरोपी:- 01ः- अब्दुल कलाम मोहम्मद पिता शुभरात मोह.उम्र 24 साल निवासी खैरवार पारा पोंडी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
02ः- शेख रसुल उर्फ महेतरू पिता शेख अली उम्र 18 वर्ष,07 माह साकिन पोड़ी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर(छ.ग.)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
