बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व के अष्टमी को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहंुचे। उन्होंने मां महामाया मंदिर में जाकर देवी माता की पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश को सुख शांति से परिपूर्ण और धन्य-धान से भरपूर बनाने के लिए माता रानी से प्रार्थना की। उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की बधाई भी दी।
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, आशीष सिंह ठाकुर, संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, एसपी दीपक कुमार झा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
