बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो मामले का खुलासा किया है। आरोपियों से किराना सामान एवं सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग के साथ कुल तीन आरोपी गिरफ्तार है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक पता तलाश कर चोरों को पकड़ने के संबंध में दिशा निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है. जिसके परिपालन में कार्य करते हुए सरकंडा पुलिस द्वारा एक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। 25 सितंबर 21 को बसंत विहार गेट सरकंडा के पास स्थित नेहा गिफ्ट कॉर्नर के संचालक राजेश सिंह के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 24 सितंबर 21 की रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके दुकान का एवं सामने स्थित हार्डवेयर दुकान का शटर में लगे ताला को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर सौंदर्य प्रसाधन सामग्री एवं नकदी रकम कुल कीमत करीब ₹50000 को चोरी कर ले गया है…प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
इसी प्रकार अशोक विहार स्थित किराना दुकान के संचालक द्वारा दिनांक 13 सितंबर 21 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके दुकान का शटर तोड़कर नगदी रकम एवं किराना सामान चोरी कर लिए हैं। दोनों अपराध की विवेचना के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि अटल आवास बहतराई निवासी सुकालू साहू अपने अन्य साथियों के साथ चोरी का सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बेचने का प्रयास कर रहे हैं, सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को अवगत करा कर एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर संदेही सुकालू साहू से पूछताछ किया गया।जो अपने दो अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर नेहा गिफ्ट कॉर्नर राजकिशोर नगर एवं अशोक विहार स्थित किराना दुकान में चोरी करना स्वीकार किए तथा चोरी के सामान को आपस में बांट लेना बताएं।सरकंडा पुलिस द्वारा सुकालू साहू एवं उनके दो अन्य साथी विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से सौंदर्य प्रसाधन सामग्री एवं किराना सामान जप्त किया गया है
नाम आरोपी- सुकालू साहू पिता स्वर्गीय राजकुमार साहू उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई चौक के पास अटल आवास सरकंडा
एवं दो विधि के साथ संघर्षरत बालक
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय ,प्रमोद सिंह ,अविनाश कश्यप, लगन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
