बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने हत्या करने के लिए प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी विकास तिवारी पिता अशोक तिवारी, उम्र 25 वर्ष, सा.शनिचरी बाजार, थाना कोनी 13 अक्टूबर को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी संदीप महतो, शानु हुसैन, शेखू खान, राजीक खान एवं बालो यादव एक राय होकर हत्या करने की नियत से घटनास्थल पचरी घाट के पास चाकू, लोहे के रॉड, तलवार से वार कर गंभीर चोट किया था। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा-307, 147, 148, 149 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दीपक कुमार झा द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, उमेश कश्यप, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली, श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपियो की पतासाजी की जा रही थी। जिन्हें मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी संदीप महतो, शानु हुसैन, शेखू खान, राजीक खान को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी बालो यादव फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
नाम आरोपी
(1) संदीप महतो पिता शंकर महतो, उम्र 28 वर्ष, सा.लाइफ केयर अस्पताल के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर
(2) शानू हुसैन पिता इकबाल हुसैन, उम्र 22 वर्ष, सा.लाइफ केयर अस्पताल के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर
(3) शेखू खान पिता अब्दुल समद, उम्र 26 वर्ष, सा.चांटीडीह, नगीना मस्जिद, पठान मोहल्ला, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर
(4) राजीक खान पिता अल्ताफ हुसैन, उम्र 19 वर्ष, सा.हटरी चौक, जूना बिलासपुर, थाना सिटी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
