बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और गैस सिलेंडर जब्त किए है।


15 अक्टूबर 21 को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि चिंगराजपारा निवासी पिंटू गंधर्व अपने घर में सोने चांदी के चोरी के जेवर छिपा कर रखा है। इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्या चौक चिंगराजपारा निवासी शिव प्रसाद और बबलू चोरी का सिलेंडर एवं मोबाइल बिक्री करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर संदेही पिंटू गंधर्व निवासी चिंगराजपारा सरकंडा को पकड़ कर पूछताछ किया गया तो बताया कि वह अपने भाई जोधर गंधर्व के साथ मिलकर अटल आवास चिंगराजपारा में सोने चांदी के जेवर चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखा है। आरोपी के पेश करने पर सोने का मंगलसूत्र लॉकेट गेहूं दाना एवं चांदी के करधन पायल बिछिया आदि आरोपी पिंटू गंधर्व के पास से बरामद किया गया है। यह सामान 12 अक्टूबर 21 को अटल आवास के सविता बरगाह के घर से चोरी हुई थी। जिस पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1299/21 धारा 380 भारतीय दंड विधान का अपराध कायम कर विवेचना किया जा रहा है। प्रकरण में एक आरोपी जोधर गंधर्व फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है।
इसी प्रकार दूसरे मामले में शिव प्रसाद उर्फ बबलू केवट निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा से पूछताछ करने पर करीब 2 माह पूर्व चिंगराजपारा के ही एक घर से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल एवं एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर नगदी रकम चोरी करना बताया। आरोपी के पेश करने पर रेडमी कंपनी का मोबाइल एवं एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर जप्त किया गया है। सामग्री प्रार्थी चंदूलाल साहू के घर से 9 अगस्त 21 को आरोपी द्वारा चोरी किया गया था। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 969 /21 धारा 457 380 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था। दोनों प्रकरण के आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

नाम आरोपी- अपराध क्रमांक 1299/ 21 धारा 380 भा द वि मैं गिरफ्तार आरोपी का नाम- पिंटू गंधर्व पिता मंगल गंधर्व उम्र 23 वर्ष निवासी गंधर्व मोहल्ला चिंगराजपारा सरकंडा
अपराध क्रमांक 969/21 धारा 457 380 में गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवप्रसाद उर्फ बबलू केवट पिता राम लाल केवट उम्र 20 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा सरकंडा
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश, तिवारी सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप, लगन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
