बिलासपुर। अवैध देशी शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ हिर्री पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 112 पाव देशी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत 8960 रूपये है। आरोपी अवैध प्लेन शराब को क्षेत्र में खपाने की तैयारी में था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 15 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमसेना का महेश्वर साहू अपने घर में भारी मात्रा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु रखा है। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया दिये निर्देशन पर हिर्री पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम अमसेना के महेश्वर साहु के घर घेरा बंदी कर रेड किया महेश्वर साहू घर में उपस्थित मिला घर की तालाशी लेने पर घर अंदर सिढी के नीचे छिपा कर रखे एक मटमैला रंग के बैग में भरा देशी शराब कुल 112 पाव मिला महेश्वर साहू को शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पूछे जाने पर कोई दस्तावेज नही होना बताया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 1 k 34 (2) 59 k आब एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत दिनांक 16 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया, यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
