बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शाम ढलते ही पुलिस की ऐसे लोगों की तलाश में निकल गई थी। इस अभियान में रात 9 बजे तक 15 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वालों तथा नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्रीमती मंजू लता बाज के निर्देशन में आज 16 अक्टूबर को थाना तारबाहर से एक पुलिस टीम थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। पुलिस टीम के द्वारा तारबाहर बस्ती के डीपूपारा तलाब के पास तथा अन्य स्थानों से सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वाले 15आरोपियों को पकड़ा। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। थाना तारबाहर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी कर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
