बिलासपुर। बिलासपर-रायपुर रोड के होटल एवं ढाबों में अवैध शराब बेचने एवं शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही की है। पुलिस ने एक ढाबे से 5.760 लीटर शराब जप्त किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रायपुर रोड नेशनल हाईवे पर न्यू हाईटेक बस स्टैंड के पास राजा होटल का संचालक अवैध रूप से शराब बेच रहा है एवं टाटा मोटर एजेंसी के पास संचालित मुस्कान रेस्टोरेंट्स का संचालक लोगों को शराब पीने हेतु सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना स्तर पर टीम गठित की गई और नेशनल हाईवे बिलासपुर रायपुर रोड के पास संचालित दोनों ढाबों पर छापामार कार्रवाई की गई। राजा होटल संचालक के पास से 32 पाव देसी शराब बरामद हुआ। संचालक के पास शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं थे एवं मुस्कान रेस्टोरेंट में उसके संचालक द्वारा लोगों को शराब पीने हेतु सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा था। संचालक के पास शराब पीने पिलाने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। आगे भी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने एवं शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया प्रधान आरक्षक अनिल साहू , आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, बोधूंराम , कमलेश शर्मा का सक्रिय योगदान रहा।
नाम आरोपी (1) राजा भास्कर उर्फ शत्रु हन पिता चैन सिंह भास्कर निवासी ओम नगर जरहाभाटा थाना सिविल लाइन बिलासपुर
(2) अनिल हरिपाल पिता स्वर्गीय मनोहर हरिपाल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा थाना सिविल लाइन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
