बिलासपुर। 1971 की भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर निकली गई विजय मशाल का बिलासपुर जिले में भव्य स्वागत किया गया। अमर जवान चौक में नागरिक शपथ ली गई।
भारतीय सेना के साथ पूरा देश 1971 के युद्ध में भारत की विजय की स्वर्णिम 50 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आयोजित स्वर्णिम विजय मशाल का भव्य स्वागत रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा पर हुआ। सवेरे 10 बजे जब विजय मशाल का युद्ध स्मारक अमर जवान चौक (सीएमडी चौक) में सैनिकों के साथ प्रवेश हुआ तो उपस्थित जनसमुदाय रोमांचित हो उठा। सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर मशाल को सेल्यूट किया।
मशाल टीम उमंग और पूरे जोश के साथ विजय रूपी मशाल का संचालन कर रही थी। यहां आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बिलासपुर लोकसभा सांसद अरूण साव, महापौर रामशरण यादव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, एडीएम श्रीमती जयश्री जैन, सिपाही संगठन के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह राणा, लेफ्टिनेंट कर्नल मारवीन रीन्झा, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं सैन्य संगठनों के प्रमुख ने मशाल पर पुष्प चक्र अर्पित कर सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की अक्षुण्णता की शपथ ली। इसके पश्चात मशाल को सलामी भारतीय सेना, आरपीएफ, सीआरपीएफ, पुलिस एवं एनसीसी द्वारा दी गयी।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
