बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजे की सूची बता रहे थे और दूसरी ओर आरोप लगा रहे थे कि गांजा की तस्करी सरकार शामिल है। जब उनसे पूछा गया कि तस्करी का गांजा लगातार पकड़ा रहा है तो सरकार का संरक्षण कैसे हो सकता है। संरक्षण होती तो गांजा पकड़ाती कैसे ? तो दोनों नेता निरुत्तर हो गए।

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह का आरोप है कि प्रदेश में गांजा समेत तमाम नशीले पदार्थों की तस्करी सरकार के संरक्षण में हो रही है। पूरे प्रदेश में प्रशासनिक कार्य ठप पड़े हुए हैं और कांग्रेस के नेता सरकार बचाने में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी लगातार बढ़ रही है साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति भी गंभीर होती जा रही हैं। सरकार कवर्धा और पत्थलगांव घटना की न्यायिक जांच कराएं ।भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सवन्नी और श्री सिंह ने कहा कि शांत छत्तीसगढ़ अब शांति का टापू नहीं रहा बल्कि छत्तीसगढ़ उड़ता छत्तीसगढ़ और जलता छत्तीसगढ़ के रूप में तब्दील हो रहा है। सरकार की पहचान रेत, शराब और गांजा माफिया के नाम से जाना जाने लगा है। सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। पूरे प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण है। प्रदेश में गांजा तस्करी के जितने भी मामले आ रहे हैं उस में सत्ताधारी दल के लोग शामिल है और उनका संरक्षण भी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांजे की तस्करी में शामिल है।
उन्होंने कहा कि कवर्धा की घटना शर्मसार कर देने वाली है उसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि अपराधियों का खुलासा हो सके। पूरे प्रदेश में तस्करों और अपराधियों के हौसले बुलंद है और सरकार के संरक्षण में सब काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश की चिंता कभी नहीं की। पत्थलगांव में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सरकार का कोई भी प्रतिनिधि वहां नहीं गया। गांजे की तस्करी में कांग्रेस के लोग और उनके रिश्तेदार पकड़ा रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि पूरे प्रदेश में हो रहे तस्करी में इनका हाथ है उन्होंने आंकड़ों के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ में हत्या, अपहरण, बलात्कार और तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शराब दुकानों तक में लूट की घटनाएं हो रही है। सरकार गांजा और मादक पदार्थों के हो रहे तस्करी तथा उसकी गतिविधियों पर लगाम लगाएं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
