बिलासपुर। लोकगीत और भजन गायिका माहुरी शर्मा का एक भजन इन दिनों सोशल मीडिया में धूम मचा रही है। यु ट्यूब में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा देखने और सुनने वाला सॉन्ग बन गया है। इस गीत को देश-प्रदेश के लगभग 11 लाख से अधिक लोग यू ट्यूब पर सुना और पसंद किया है। इस भजन की शुरुआती बोल आवा दाई आवा दाई ….है। शगुन शर्मा ने इसमें संगीत दिया है जो माहुरी शर्मा के भाई है। इस भजन को 20 वर्ष पहले माहुरी शर्मा के पिता अंचल शर्मा ने गाया था, तब संगीत और स्वर दोनों अंचल शर्मा ने ढिया था। अब 20 साल बाद माहुरी शर्मा ने इसे नए स्वरूप में प्रस्तुत किया है। माहुरी शर्मा का गीत-संगीत टीब शुरू हुआ था जब वो 4 साल की थी। अपने पिता अंचल शर्मा और माता ज्योति शर्मा के साथ भजन गाती थी। संगीत से उनका लगाव बचपन से ही हो गया था। माहुरी शर्मा अभी तक एक हजार से अधिक स्टेज शो कर चुकी है। इसके अलावा सा रे गा मा, इंडियन आइडल, अरपा के सुर और द वॉइस जैसे प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
