टिकरापारा में महिला की हत्या, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने की आशंका, पुलिस को पुताई करने वालों पर संदेह

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। महिला घर मे अकेली रहती थी। बताया जा रहा पिछले कुछ दिनों से घर मे पुताई का काम चल रहा था। घटना के बाद से ही पुताई करने वाले मजदूर गायब है। पुलिस को सम्पत्ति विवाद में हत्या का भी संदेह है।

टिकरापारा पटेल चौक की 55 साल की महिला का नाम शकुंतला यादव है। पुलिस के मुताबिक महिला के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा बोरिया में अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि छोटा दूसरे शहर में है। महिला ने मकान के आधे हिस्से को किराए पर दिया है। महिला को दोपहर में आखरी बार देखा गया था। उसके बाद से वह कमरे से बाहर नहीं आई। बड़ा बेटा कई बार फोन करता रहा, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं किया तो रात को घर पहुंचा। इस तरह घटना का खुलासा हुआ। अब तक की छानबीन में यह बात भी सामने आई है कि मंगलवार को महिला के घर पर पुताई का काम करने के लिए कुछ युवक पहुंचे हुए थे। घटना के बाद से वह युवक भी फरार हैं। पुलिस उन पुताई करने वाले लड़कों का भी पता लगा रही है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि शाम के वक्त उन्होंने किसी को महिला के घर से जाते नहीं देखा। पुलिस को संपत्ति के विवाद में हत्या का शक है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल रहे होंगे। पुलिस को मौके पर महिला द्वारा विरोध के खासे प्रमाण मिले है जिससे घर का सामान और सौफे सहित घर के बिस्तर के कपडे अस्तव्यस्त दिखाई दे रहे है। महिला के मुंह मे पट्टी लगा था और पैर को भी रस्सी से बांधा गया है। टिकरापारा पुलिस ने घर को सील कर दिया है और आज एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुँच पंचनामा तैयार कर लाश को मर्चुरी भेजा जायेगा और पुरे घर की तलाशी ली जायेगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *