पत्थलगांव। जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने एक बार से पुलिस कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने अपना खुद का रीडर बदल दिया है। इसके अलावा अलग-अलग कार्यालयों में पदस्थ 17 रीडर और सहायक रीडर बदल दिए है।
पत्थलगांव में श्रद्धालुओं को गाड़ी से कुचलने के बाद जशपुर जिले के पुलिस कार्यालयों में उथल पुथल मची हुई है। जिले के थानों में पदस्थ पुलिस कर्मियों का लगातार स्थानांतरण किया जा रहा है। अभी पत्थलगांव थाने में पदस्थ 50 पुलिसकर्मियों को हटाए दो दिन ही हुए है कि SP विजय अग्रवाल ने फिर से एक बड़ा बदलाव कर दिया है। इस बार SP ने अलग-अलग पुलिस कार्यालयों में पदस्थ रिडरों और सहायक रिडरों का तबादला किया है। SP ने अपने कार्यालय का रीडर भी बदल दिया है। अभी तक उनके कार्यालय में प्रताप नारायण सिंह सिदार रीडर का काम देख रहे थे लेकिन SP ने उसे हटाते हुए कांसाबेल थाना भेज दिया है। SDOP कार्यालय में पदस्थ रीडर मुकेश कुमार झा अब SP कार्यालय के रीडर होंगे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
