6० लाख की लागत से सिरगिट्टी में बनेगा सड़क नाली और बापू की कुटिया, महापौर और पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 1० में महापौर रामशरण यादव ने 6० लाख की राशि से सीसी रोड, नाली व बापू की कुटिया का निर्माण कार्य का बुधवार को भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन, जिला सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक भी शमिल हुए। महापौर रामशरण यादव ने बताया सिरगिट्टी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1० में 29 लाख 92 हजार रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य होगा। इसके साथ ही 1० लाख 94 हजार रूपये से सीसी सड़क बनाई जाएगी। वार्ड के वरिष्ठजनों के लिए इस वार्ड में बापू की कुटिया का भी निर्माण 16 लाख रूपये की लागत से कराया जाएगा जहां वरिष्ठजनों के मनोरंजन के साथ ही पठन-पाठन की सामाग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वार्ड में साफ सफाई के लिए 9 लाख रूपये की लगात से आटोमेटिक कचरा वेस्ट मशीन भी लगाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न कार्य भी कराए जाएगे जिससे क्षेत्रवासियों की जो समस्या है वो दूर हो सकें। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, बिलासपुर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय के शरवानी, बिल्हा पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, तिफरा सिरगिट्टी के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, एमआईसी सदस्य अजय यादव, मनीष गढेवाल, पार्षद श्याम पटेल, साईं भास्कर, वार्ड नंबर 1० के पार्षद पुष्पेंद्र साहू, रवि साहू, सूरज मरकाम व निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *