बिलासपुर। सिलपहरी के एक स्टील प्लांट में 19 क्विंटल 69 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। इस अवसर पर पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित थे।


मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर गठित समिति के द्वारा जिला बिलासपुर के थाना तखतपुर, थाना हिर्री, थाना कोनी, थाना कोटा के 11 प्रकरणों में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त 19 क्विंटल 69 किलोग्राम गांजा के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष आईजी रतन लाल डांगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा प्रशांत ठाकुर, देवव्रत मिश्रा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी एवं पंच उपस्थित थे। गांजा का नष्टीकर्ण 20 अक्टूबर को सृजन स्टील प्राइवेट लिमिटेड सिलपहरी जिला बिलासपुर के फर्नेस प्लांट में विधिवत जलाकर नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
