बिलासपुर। कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तेलीपारा के दो ब्यापारियों से फास्टट्रैक और टाइटन की भारी मात्रा में नकली घड़ी और चश्मा जब्त किया। दोनों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

20 अक्टूबर को EIPR इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी मयंक शर्मा थाना सिटी कोतवाली आकर लिखित आवेदन दिया की कृष्णा ट्रेडर्स वृंदावन परिसर तेलीपारा तथा R.S. ट्रेडर्स वृंदावन परिसर तेलीपारा के संचालक अपने दुकान में फास्ट्रेक, टाइटन कंपनी के नकली घड़ी एवं चश्मा असली बताकर बेच रहे है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा तस्दीक हेतु कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक संदीप बजाज पिता मोहनलाल बजाज उम्र 40 साल निवासी सिंधी कॉलोनी के दुकान की जांच की गई। इस दौरान EIPR के जांच अधिकारी मयंक शर्मा ने फास्टट्रैक तथा टाइटन कंम्पनी के नकली उत्पादों को चिन्हित कर 270 नग घड़ी निकल दिया जो हुबहू असली जैसा दिख रहा था। इन नकली घड़ी की कीमत लगभग ₹17 हजार 550 एवं 21 नग टाइटन कंपनी के चश्मे जैसे दिखने वाला चश्मा कीमती ₹ 945 मिला। जिसे बरामद कर नकली उत्पादों को रखने एवं बिक्री करने के आरोप में अनुज्ञा पत्र पेश करने का नोटिस दिया गया है। मौके पर धारा इन 51,63 कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत मुताबिक जप्त किया गया। इसके बाद R.S. ट्रेडर्स की दुकान में पहुंचा जहां पर मनोज नेवदानी पिता धनराज नेवदानी उम्र 36 साल निवासी अर्चना विहार रोड नेहरू नगर मिला, जो अपने आपको R.S. ट्रेडर्स दुकान का संचालक बताया। यहां जांच अधिकारी मयंक शर्मा ने फास्ट्रेक कंपनी के जैसा दिखने वाला कुल 142 नकली हाथ घड़ी कीमती लगभग 9 हजार 230 रुपए को जप्त कर थाना लाया गया। इसके खिलाफ भी धारा 51,63 कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
