बिलासपुर। पत्थल गांव पुलिस ने अवैध कबाड़ से भरे 3 वाहनों को जब्त किया है। वाहन समेंत जब्त समान की कीमत 20 लाख रुपए है। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

20 अक्टूबर को थाना प्रभारी पत्थलगांव को मुखबीर से सूचना मिली कि पत्थलगांव स्थित तालाब के पास कुछ व्यक्ति 03 ट्रकों में अवैध रूप से कबाड़ भरकर रायगढ़ तरफ ले जाने वाले हैं। सूचना पर थाना पत्थलगांव से तत्काल निरीक्षक एन.एल.राठिया टीम बनाकर मौके पर पहुंचे और ट्रक क्रमांक CG 14 MG 9900, माजदा वाहन क्रमांक CG 14 MH 6300, माजदा वाहन क्रमांक CG 14 NK 2942 की तलाशी की। तीनो वाहनों में अवैध रूप से स्क्रैप लोहा, विभिन्न प्रकार के पुराना सायकल, पंखा, पुराना रॉड, पीकअप का ट्राली, मोटर पंप एवं अन्य लोहा चोरी का कबाड़ करीबन 05-05 टन भरा हुआ था। जब्त कबाड़ की कुल कीमती वाहन सहित 20 लाख रुपए है को जप्त किया गया। मामले में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भा.द.वि. का अपराध पाये जाने पर आरोपीगण 1-केन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी जजगा थाना सीतापुर, 2-अनिल कुमार अग्रवाल उम्र 52 वर्ष निवासी अंबिकापुर रोड पत्थलगांव, 3-कार्तिक राम उरांव उम्र 35 वर्ष निवासी कटंगतराई थाना पत्थलगांव, 4-सेत राम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी दीवानपुर थाना पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज ढिया गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्र.आर. 336 उमेश प्रभाकर, प्र.आर. 375 प्रेमप्रकाश कुर्रे, प्र.आर. 272 किशोर कुजूर, आर. 332 कमलेष्वर वर्मा, आर. 260 सतीश मिंज, आर. 418 वेंकट पाटले, आर. 729 विषेष्वर राम का सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
