बिलासपुर। सिम्स के चौथी मंजिल से गुरुवार की सुबह एक महिला ने कूदकर जान देने की कोशिश की। महिला सीधे जमीन में गिरने के बजाए एस्बेस्टस के शेड में गिरी, जिसके कारण उसकी जान बच गई। लेकिन महिला के रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट आई है।

गुरुवार को हार्ट पेशेंट पति की हालत बिगड़ने पर महिला ने अपना आपा खो दिया और आत्महत्या करने के इरादे से सिम्स दूसरे तल से छलांग लगा दी। जिससे सिम्स में हड़कंप मच गया। महिला के रीढ़ में गंभीर चोट आई है। उचाई से गिरने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि अकलतरा से लगे ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप लंबे समय से हार्ट की बीमारी से पीड़ित चल रहा है। जिससे उसकी पत्नी लता कश्यप को आर्थिक के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चार दिन पहले पति की हालत बिगड़ने पर पत्नी लता कश्यप ने उसे सिम्स में भर्ती कराया था। वही बुधवार को डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत और भी गम्भीर हो चुकी है। इसके बाद लता परेशान हो गई और गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे लता आपातकालीन वार्ड के ऊपर दूसरे तल स्थित ओपीडी में पहुंचीं और खिड़की की जाली निकालकर छलांग लगा दी। जिसके बाद वह शेड से टकराते हुए सीधे सिम्स पुलिस चौकी के पास गिरी। लगभग 30 फिट की ऊंचाई से गिरने की वजह से गंभीर चोटे आई। इसके बाद उसकी तत्काल जांच करने पर रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई। जिसका उपचार किया जा रहा है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर उसके पति की हालत भी गम्भीर बनी हुई।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
