बिलासपुर। 20 अक्टूबर 2021 को सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल सीजी 10 एके 5417 में दो व्यक्ति सवार होकर अशोकनगर मुरूम खदान सरकंडा में गांजा बिक्री करने के लिए घूम रहे हैं।

सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक परिवेश तिवारी ने टीम के साथ अशोकनगर डीपी विप्र कॉलेज के मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति गजानंद गिरी गोस्वामी एवं सूरज वर्मा को पकड़ कर पूछताछ किया। दोनों नगपुरा थाना रतनपुर के रहने वाले है और उड़ीसा से गांजा लेकर अशोकनगर सरकंडा में बिक्री करते थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपियों के पास से 1 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा और बिक्री रकम ₹2000 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी- 1. गजानंद गिरी गोस्वामी पिता गरीब गिरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष निवासी नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
2.सूरज वर्मा पिता राम विलास वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा , सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह विवेक राय एवं लगन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
