बिलासपुर। कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में गांधीगिरी करके केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने बाजार से सब्जी खरीदकर मंहगाई से रूबरू हुए। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता परेशान हो रही है।

ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण ) अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, शहर महामंत्री देवेंद्र सिंह, एल्डर मेन सुभाष ठाकुर, सन्दीप बाजपेयी, राजेन्द्र सारथी ने 22 अक्टूबर को सुबह बृहस्पति बाजार पहुंच कर सब्जियों की कीमत का तुलनात्मक अध्ययन किया। सब्जी बेचने वाले से 2014 से पूर्व और विगत 7 वर्षों में महंगाई की स्थिति की जानकारी ली और कांग्रेस जनो ने स्वयं सब्जी खरीद कर यथार्थ से परिचित हुए।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीति की विसंगतियों के कारण सब्जी सहित सभी वस्तुओ की भाव बढ़ रही है, जिसका खामियाजा निम्न, मध्यम वर्ग को सफर करना पड़ रहा है ,महंगाई के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,माननीय प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया जी के निर्देश पर महंगाई और केंद्र सरकाए के विरुद्ध आंदोलन किया जा रहा है ,केन्द्र सरकार जनता पर रहम करे और अपने उद्योगपति मित्राओ को लाभ देने बन्द करे।
ज़िला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण ) अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है, लोग अपने रोज़मर्रा की आवश्यकतओं को पूर्ति करने कठिनाई महसूस कर रहे है, भाजपा जब विपक्ष में थी तो महंगाई डायन कह कर सड़क पर नाचती थी, आज महंगाई केंद्र की नरेंद्र मोदी द्वारा स्वनिर्मित है, अब भाजपा के नेताओ के लिए महंगाई लुगाई है कि भौजाई समंझ से परे है ।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि जो टमाटर 10 रुपये मिलता था, आज 60 रुपये से अधिक बिक रहा है ,जनता की थाली से धीरे धीरे डाल ,सब्जी पलायन कर रहे है ,नरेंद्र मोदी की गलत आर्थिक नीति के कारण हर क्षेत्रो में महंगाई बढ़ गई है क्योंकि प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमत नरेंद्र मोदी बढा रहा है जिससे ट्रांसपोर्टिंग बढ़ रहा है और वस्तुओ की कीमत बढ़ रही है ,नरेंद्र मोदी ने इसी तरह पेट्रोल -डीजल की कीमत बढ़ाकर खजाना भरता रहा तो गरीब आदमी दो जून की रोटी की व्यवस्था नही कर सकता।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
