रायपुर। आबकारी विभाग ने आरक्षकों के स्थानांतरण की जंबो सूची जारी की है। अधिकारियों को सूची जारी करने की इतनी जल्दी थी एक मृत आरक्षक का नाम भी शामिल कर दिया गया। यही नहीं दर्जनभर ऐसे आरक्षकों का भी स्थानांतरण कर दिया गया जो महीने डेढ़ महीने में सेवानिवृत्त होने वाले है। हालाकि बाद में अधिकारियों ने संशोधित सूची जारी कर गलतियां सुधार ली है।
आबकारी विभाग ने एक साथ प्रदेश स्तर पर आरक्षकों का तबादला किया गया है। प्रदेशभर में कुल 258 आरक्षक पदस्थ है जिसमे से विभाग ने कुल 191 आरक्षकों की तबादला सूची जारी किया है। जबकि प्रदेश स्तर पर कुल 352 पद स्वीकृत हैं। जारी सूची में बिलासपुर संभाग के 71 आरक्षको के नाम है। जबकि दुर्ग संभाग के 31, बस्तर संभाग के 41 और सरगुजा संभाग के 48 आरक्षको के नाम शामिल है। इस स्थानांतरण में बिलासपुर जिले के ज्यादातर आरक्षको को जांजगीर जिला भेजा गया है। हालांकि कुछ आरक्षकों को दीगर जिला भी भेजा गया है। जारी स्थानांतरण सूची में ऐसे आरक्षकों के नाम भी शामिल है जिनके सेवानिवृत्ति को महज डेढ़ से दो महीने ही बचे हुए है। यही कारण है की स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। नाराज आरक्षकों का कहना है कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार एक साल के भीतर रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाता है। बावजूद इसके विभाग ने आधा दर्जन से अधिक ऐसे लोगों को स्थानातंतरण दूर दराज क्षेत्रों में कर दिया गया है जो कुछ महीने या दिनों बाद रिटायर्ड हो जाएंगे। स्थानांतरण सूची में एक ऐसा भी नाम मिथलेश साहू का भी शामिल है, जिसकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया सकता है की स्थानांतरण सूची जारी करने में कितनी लापरवाही बरती गई है। हालांकि अधिकारियों को जब इसकी जानकारी दी गई तो संशोधित सूची दुबारा जारी की गई। बताया जा रहा है कि बचे शेष 67 पदों में अभी संपूर्ण रायपुर संभाग की ट्रांसफर लिस्ट आना अभी शेष है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
