बिलासपुर। सूर्या होटल के संचालक सुनील छाबड़ा ने राजीव प्लाजा के फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है।कब्जा करने के बाद शानदार दुकानें भी सजा ली है। उसको देखकर कई व्यापारी भी उनका अनुसरण करने की तैयारी में है। इस बेजा कब्जा पर निगम के अधिकारी मौन है। शहर के इस नामचीन व्यापारी बेजा कब्जा को लेकर पहले से ही खासे बदनाम है।

शहर में कनाट प्लेस की तर्ज पर पुराना बस स्टैंड के बाजू की जमीन में शानदार कांप्लेक्स बनाया गया। आज इस कांप्लेक्स में दो सौ से ज्यादा दुकानें चल रही है। आज राजीव प्लाजा शहर का मुख्य मार्केट बन चुका है। सुबह से लेकर शाम तक था ग्राहकी रहती है। लेकिन अब कांप्लेक्स को कुछ नामचीन व्यापारी अपनी निजी जागीर समझकर गंदगी फैलाना शुरू कर दिए है। राजीव प्लाजा के चारो तरफ लोगो की आवाजाही बनी रहे इसके लिए फुटपाथ का निर्माण कराया गया था। अब इस फुटपाथ पर व्यापारी कब्जा करने लगे है। इसकी शुरुआत सूर्या होटल के संचालक सुनील छाबड़ा ने कर दी है। छाबड़ा ने राजीव प्लाजा में एक शानदार मिष्ठान्न की दुकान खोला है। दुकान तो अपनी जगह ठीक है लेकिन इस दुकान के सामने की फुटपाथ पर कब्जा करके सुनील छाबड़ा ने स्टाल लगा दिया है। इस स्टाल के लगने से पूरा फुटपाथ उसके कब्जे में आ गया है। सुनील छाबड़ा की देखा_देखी अब राजीव प्लाजा के सारे व्यापारी फुटपाथ तक दुकान बनाने की योजना बनाने लगे है। यदि निकट भविष्य में राजीव प्लाजा के पूरे फुटपाथ पर कब्जा हो जाए तो आश्चर्य की बात नहीं है। आपको बता दे सुनील छाबड़ा की छवि पहले ही सरकारी जमीन पर कब्जा करके निर्माण करने वाली रही है। होटल सूर्या का भी एक बड़ा हिस्सा बेजा कब्जा करके बनाया गया है। लेकिन जिले के बड़े_बड़े अधिकारी होटल के बार और रेस्टोरेंट में फ्री खाना खाकर छाबड़ा को अभयदान देते रहे है।
00 कब्जा के विरोध में व्यापारी : इस बेजा कब्जा को लेकर व्यापारी विरोध करने लगे है। जल्द ही नगर निगम आयुक्त और कलेक्टर से शिकायत करने की बात कह रहे है। साथ ही ये भी कह रहे है की यदि कब्जा नहीं हटा तो सारे व्यापारी अपनी दुकान के सामने की फुटपाथ पर कब्जा करके दुकान आगे बढ़ा लेंगे। इस बेजा कब्जा को लेकर निगम अधिकारियों की खामोशी भी कई संदेहों को जन्म दे रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
