बिलासपुर। क्राइम ब्रांच के टीआई और एक आरक्षक ने पूर्व छात्र नेता को अपने दफ्तर में बुलाकर बंदूक बरामद कराने को कहा। बंदूक नहीं होने की बात सुनते ही टीआई और आरक्षक ने उन्हें जूतों से मारा और धमकी दी कि शहर में कहीं वह दिखा तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।
विद्यानगर निवासी आकाश यादव पिता राजकुमार यादव का कहना है कि वह एक साल से मिशन हॉस्पिटल परिसर में रेस्टोरेंट चला रहा है। वर्तमान में उनके खिलाफ किसी भी थाने में आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बीते 28 जून 2०22 को वह जरूरी काम से कोटा गया हुआ था। शाम करीब 7 बजे क्राइम ब्रांच की टीम उनके रेस्टोरेंट पहुंची और रेस्टोरेंट के मैनेजर राजा कोरी से पूछा कि आकाश कहां है। राजा कोरी ने उन्हें बताया कि भइया बाहर गए हुए हैं। राजा के मोबाइल से एक पुलिस कर्मी ने उनसे बात की और पूछा कि कब तक शहर आओगे। लेट से आने का जवाब देने पर पुलिस कर्मी ने कहा कि जब भी आओगे, सीध्ो ब्रांच आ जाना। वह रात करीब 11 बजे क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा, जहां टीआई हरविंदर सिंह, आरक्षक बलवीर सिंह के अलावा तीन और पुलिस कर्मी मौजूद थ्ो। वहां उनके दोस्त बाला ठाकुर को दीवार की तरफ मुंह कराकर खड़ा कराया गया था। आकाश का आरोप है कि उन्हें देखते ही टीआई हरविंदर सिंह ने पूछा कि कैसे आए हो। आपके बुलाने पर आया हूं, जवाब देने पर टीआई ने उनसे पूछा कि सामान कहां है। आरोप है कि क्या सामान पूछने पर टीआई ने कहा कि बंदूक कहां है। बंदूक नहीं होने की बात सुनते ही टीआई और आरक्षक बलवीर सिंह ने उन्हें और उनके दोस्त बाला को गंदी-गंदी गालियां देते हुए हाथ और जूतों से करीब 1० मिनट तक मारपीट की। इसके बाद टीआई हरविंदर सिंह ने रात करीब 11.3० बजे यह कहते हुए उन्हें भगा दिया कि आज के बाद शहर में दिखना मत, नहीं तो गोली मार दूंगा।
00 एसएसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग
पूर्व छात्र नेता आकाश यादव ने इस मामले की शिकायत एसएसपी पारुल माथुर से की है। इसमें उन्होंने बताया है कि कॉलेज के जमाने से वह छात्र राजनीति करते आ रहा है। वह पूर्व में सीएमडी कॉलेज का छात्रसंघ सचिव रहे हैं। उनका आरोप है कि उस समय से सरकंडा निवासी अकबर खान और अभय बरुआ उनके पीछे पड़े हुए हैं। आज भी अकबर खान और अभय बरुआ के लोग आए दिन उनसे विवाद करते रहते हैं और परेशान करते रहते हैं। इसलिए उन्हें संदेह है कि इनके इशारे पर क्राइम ब्रांच टीआई ने उन्हें दफ्तर बुलवाया था। उन्हें संदेह है कि भविष्य में क्राइम ब्रांच उन्हें झूठे मामले में फंसा सकती है। उन्होंने एसएसपी से क्राइम ब्रांच के टीआई हरविंदर सिंह और आरक्षक बलवीर सिंह के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
