डेस्क न्यूज। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 1 जुलाई से शुरू होगी। ऐसा आईबीपीएस की ओर से समाचार पत्रों में दिए गए भर्ती विज्ञापन में बताया गया है। यहां आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तिथि, परीक्षा पैटर्न, योग्यता सहित सब कुछ जान सकते हैं।
बैंक में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनेल बैंकिंग यानी आईबीपीएस (IBPS) क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई में शुरू होगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 का डिटेल नोटिफिकेशन (CRP Clerk XII) 1 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी होगा। इसी दिन से आवेदन भी शुरू होगा। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई होगी। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022 के अनुसार क्लर्क भती परीक्षा 28 अगस्त, 3 और 4 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2022 को होना है। अभी ये टेंटेटिव डेट्स हैं। इसमें बदलाव भी हो सकता है।
साल 2021 में आईबीपीएस ने क्लर्क के 7855 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली थी। क्लर्क की यह भर्ती बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई थी।
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
-आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.-कंप्यूटर सिस्टम ऑपरेट करना और उस पर काम करना आना चाहिए.– कंप्यूटर ऑपरेशन/लैंग्वेज में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा
क्लर्क भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 1 जुलाई से शुरू होगी। ऐसा आईबीपीएस की ओर से समाचार पत्रों में दिए गए भर्ती विज्ञापन में बताया गया है. यहां आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तिथि, परीक्षा पैटर्न, योग्यता सहित सब कुछ जान सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
– आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022– आईबीपीएस क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा 2022
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न- 100कुल अंक- 100
विषय-
अंग्रेजी- 30 अंक के 30 प्रश्न न्यूमेरिकल एबिलिटी- 30 अंक के 30 प्रश्न रीजनिंग एबिलिटी- 30 अंक के 35 प्रश्न निगेटिव मार्किंग- 0.25 अंक
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
