बिलासपुर। पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों का ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो लोगों से 7 लाख 90 हजार रुपए लेकर फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने उसे रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

हेमुनगर निवासी भरत यादव पिता परसराम यादव और प्रकाश यादव पिता बालमुकुंद यादव ने तोरवा थाने में आकर FIR कराया कि आरोपी आशीष पात्रो पिता स्व गणेश पात्रो उम्र 32 वर्ष सा . कोतरा दशरथ पान ठेला के पास थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़ ( छ.ग. ) द्वारा रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुये 7 लाख 90 हजार रु . की ठगी की है। प्रार्थगण की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क.- 88 / 2022 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी FIR दर्ज होने के पूर्व ही फरार हो गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाशी शुरू की गई तो पता चला कि आरोपी उड़िसा के बृजराजनगर तथा रायगढ़ में अपना ठिकाना बदल – बदल कर रह रहा है। जिसे तकनिकी साक्ष्य के आधार पर छिपे हुये स्थान का पता लगाकर रायगढ़ में दबिस दिया गया। यहां आरोपी सुनसान एरिया में हुलिया बदलकर किराये की मकान में रह रहा था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नगद रकम 1,00,000 रु . 01 नग लेपटाप , 02 नग मोबाईल 01 नग ए.टी.एम. कार्ड 01 नग पैन कार्ड जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी तोरवा – फैजुल होदा शाह, उनि.- हृदय पटेल, उनि . साईबर सेल- प्रभाकर तिवारी आरक्षक- 544 अनुप किण्डो, 964 कमलेश्वर शर्मा, 192 धर्मेन्द्र साहू, महिला आर. साईबर सेल 1506 सकुन्तला साहू का विशेष सराहनीय – योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
