बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अभी भी भाजपा के बड़े नेताओं के रहमो करम पर जिंदा है। इस बात का सबूत आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के प्रेस कांफ्रेंस स्पष्ट हो गया है। बेरोजगारी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने वाली है। पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र पांच साल 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे या प्रत्येक महीने बेरोजगारों को ढाई हजार रुपए भत्ता देंगे। सरकार ने न तो रोजगार दिया और न ही भत्ता दिया। इसी बात को लेकर भाजयुमो अब चरणबद्ध आंदोलन करने जा रही है और 9 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार को साढ़े तीन साल हो चुके हैं मगर इस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा नहीं किया। सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भाजयुमो 10 से 15 जुलाई तक युवा चौपाल और जागरण अभियान तथा 15 से 20 जुलाई तक रोजगार और भत्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। 23 जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन शुरु किया जाएगा एवं 9 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। भाजयुमो की मांग है कि सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार दे या फिर जनवरी 2019 से अब तक का बेरोजगारी भत्ता दे। भाजयुमो का आंदोलन अपनी जगह है लेकिन सवाल ये उठ रहा है की भाजयुमो का जो संगठन आकाओं की उंगली पकड़के चल रहा हो वह इतने बड़े और लंबे समय तक चलने वाले आंदोलन को कैसे सफल बनाएगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को रोजगार नही दे पा रही है और केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना का मजाक उड़ा रहे है। जबकि अग्निपथ योजना बेरोजगारों और देश सेवा के लिए बेहतर अवसर है। उन्होंने जिला रोजगार कार्यालय के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि आज की तिथि में बिलासपुर जिले में एक लाख 60 हजार 368 बेरोजगार हैं। सरकार विज्ञापनों में लाखों को रोजगार देने की बात कहती है मगर सदन में जवाब देने का अवसर आता है तो मुख्यमंत्री बताते हैं कि 20 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है। श्री अग्रवाल ने उदयपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा कल दो जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद के आव्हान का भारतीय जनता पार्टी समर्थन करती है एवं बिलासपुर के व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की भी अपील करती है। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में भाजयुमो के आंदोलन के लिए जारी पोस्टर्स का विमोचन भी किया गया ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
