डेस्क न्यूज। एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा में समर्पित श्रीमती विमला दीवान स्मृति समाजसेवी संस्था “विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन ” द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सेवाभावी चिकितस्को व चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया गया।

चिकितस्को का सेवा कार्य अतुलनीय होता है। मरीज का जीवन बचाने के लिए अपना जीवन भी दांव पर लगाने वाला चिकित्सक समाज में सम्मान का अधिकारी होता है. विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का उत्साह वर्धन किया जाता रहा है।
रायपुर मे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश दीवान के साथ, वरिष्ठ सदस्यों नरेंद्र गौराहा, डा सुशील बागडे, डा एम एल मात्रे ने डा संजीव पांडे, डा श्रीमती नलिनी राजिमवाले, डा शुभा कोसले को सम्मानित किया. वही खरसीया (रायगढ़) मे संगठन के प्रदेश सचिव पं. श्री कान्हा दुबे (शास्त्री) ने डॉ सजन अग्रवाल, डॉ.संजय अग्रवाल एवं डॉ.प्रीति इजारदार, बीएमओ डॉ.अभिषेक पटेल तथा सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ.दिलेश्वर पटेल को सम्मान किया।
रायगढ़ के भूपदेवपुर मे पं. निलेश दुबे, नवीन दुबे एवम् साथियों ने एएनएम श्रीमती चमेली चौहान का उनके उल्लेखनीय स्वास्थ्य परक जनसेवा कार्य के लिए सम्मान किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
