बिलासपुर। शनिवार को गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गोपाल आर्य विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही हम सब के अपने प्रांत प्रमुख डॉ अनिल में छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया । कार्यक्रम का संयोजन कुलपति प्रो अलोक चक्रवाल और वानिकी विभाग के डीन डॉ एस एस सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।


डॉ चक्रवाल ने कहा कीपर्यावरण बचाने के लिए 5 ज पर जोर दिया और कहा की जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन सबके संरक्षण से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। ये हमारे 3 पी पार्टिशीपेशन, पब्लिकेशन और पब्लिकली से ही संभव हो सकता है।
पर्यावरण संरक्षण हेतु हमे 3 चीजे करना है पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पॉलिथीन हटाओ। इस अवसर पार गोपाल आर्य ने लोगो को पीपीटी के माध्यम से पेड़, पानी और पॉलिथीन के विषय में विस्तार से रोचक ढंग से बताया। उन्होंने ऑक्सीजन के वातावरण से हटने पर क्या होगा उसको वीडियो के माध्यम से बताया। कम से कम पानी में अपनी दिनचर्या को कैसे पूरा किया जा सकता है उसे भी वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अभय बापते, लता गुप्ता और अक्षय अलकरी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
