बिलासपुर। जयपुर में कन्हैया कुमार की हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद को जबरदस्त सफलता मिली है। इस बंद का आव्हान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा किया गया था। प्रदेश की राजधानी रायपुर से लेकर न्यायधानी बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, तखतपुर सभी छोटे_बड़े शहर में बंद रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल, क्लोज, यात्री बसें तक बंद रही। लोगो का शतप्रतिशत सहयोग मिला।

उदयपुर में जिस तरह दुर्दांत आतंकियों द्वारा बेरहमी से कन्हैया कुमार का कत्ल किया गया उसे पूरे देश की तरह बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के हिंदुओं में भी खासा आक्रोश फैला हुआ है। इसके खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया गया था। इस आव्हान पर राजधानी रायपुर की तरह बिलासपुर समेंत सभी शहरों में बंद को लोगों ने स्वत स्फूर्त समर्थन दिया। सभी व्यावसायिक, सामाजिक संगठनों ने बंद को अपना पूरा समर्थन देते हुए तमाम तरह के व्यापार व्यवसाय आज बंद रखे गए।
बिलासपुर शहर के गोल बाजार, व्यापार विहार, बुधवारी बाजार, मुंगेली नाका, सरकंडा, जूना बिलासपुर समेत सभी क्षेत्रों और बाजारों में बंद को शत प्रतिशत समर्थन हासिल हुआ। वही बिलासपुर के बृहस्पति बाजार में जरूर दोपहर तक बंद के बावजूद सब्जी की दुकाने खुली रही। शहर में सुबह 10 बजे से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता समूह बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में एक साथ शहर में गश्त करते रहे। इस दौरान लोगों से उदयपुर की घटना के विरोध में अपना व्यवसाय बंद रखने का आग्रह करते रहे। शहर में बंद को समर्थन मांगते हर रैली के पीछे बड़ी संख्या में पुलिस बल भी शांति व्यवस्था के लिए अपनी ड्यूटी निभाता दिखा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
