बिलासपुर। अवैध तांबा तार केबल चोरी करने वाले 4 लोगों को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तार को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 18 कि.ग्रा. तांबा तार जब्त किया है। जिसकी कीमत 8000/-रूपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 2.07.2022 को पेट्रोलिंग के दौरान बोडसरा तालाब के पास 4 लड़के एक बोरी में सामान रखे हुए मिला। बोरी चेक करने पर उसमे से तांबा तार निकला। पूछने पर बताया कि बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सभी को थाना लाकर पूछताछ किया गया तो अपना नाम 1 हरीश यादव, 02 माविया अहमद, 03 अतुल गिरी गोस्वमी, 4. कृष्णा वर्मा, सभी साकिनान व थाना सरगाव जिला मुंगेली छ.ग. का रहने वाला बताया। तांबा तार के संबंध में पूछताछ करने पर चारो व्यक्ति ने बताया कि सरगाव शराब भटठी के पीछे चुना भट्ठी से 02.07. 2022 के रात्रि करीबन 03:00 बजे तांबा तार केबल बिजली सर्विस तार को चोरी किया था। आरोपियों के कब्जे से 18 kg ताबा तार कीमती 8000 रुपए एवं मोटर सायकल कीमती 20000 रुपए जुमला 28000 रूपये का आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 41 (1-4) / 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी :
- हरीश यादव पिता मुलउ उम्र 19 साल
- माबिया अहमद पिता मोईन अहमद उम्र 22 साल
- अतुल गिरी गोस्वामी पिता राजेन्द्र गिरी गोस्वामी
- कृष्णा वर्मा पिता दुखहरण वर्मा उम्र 19 साल सभी साकिनान व थाना सरगांव जिला मुंगेली छ०ग०
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
