बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला से सोने की हार, कान का कसौटी/इयर रिंग, मांगटिका समेत 12 तोला सोने के गहने जब्त किए है। महिला ने 6 लाख रूपये के ये गहने करबला रोड स्थित एक निवास से चोरी किए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यालय करबला रोड निवासी श्रीमति ज्योति देवांगन पति जितेन्द्र देवांगन उम्र 36 वर्ष ने कोतवाली थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25.05.2022 से 31.05.2022 तक भागवत का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान कार्यक्रम में अन्य रिस्तेदार आये हुए थे। 27.05.2022 को प्रार्थिया अपने कमरे के अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर करीबन 12 तोला को जाकर देखी तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। महिला की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात चोर का पता लगाया जा रहा था। आसपास में लगे गई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और कई संदेहियो से पूछताछ की गई। पता तलाश के दौरान पुलिस ने एक महिला को पकड़ा पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ के बाद महिला से सोने की हार, कान का कसौटी/इयर रिंग, मांगटिका समेत 12 तोला सोने के गहने जब्त किए गए। चोरी गये सोने के जेवर की कीमती करीबन 6,00,000 रूपये है। जेवर जब्त करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
