राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से दिलचस्प मामला सामने आ रहा है। जिसमे भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती ने पत्नी पर उन्हें और उनकी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर विधायक की पत्नी संगीता भारती ने प्रेस कांफ्रेंस करके पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। इसके अलावा धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया।

पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामजी भारती शनिवार को अपने बेटे के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि उनकी शादी साल 2000 में रायपुर निवासी संगीता के साथ हुई थी। शादी के बाद 4 साल तक सब ठीक चला। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन उनके साथ मारपीट करने लगी, बच्चों को खाना तक नहीं देती थी। उनकी 90 साल की मां पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करती थी। उन्हें घर से निकाल देती थी। लेकिन राजनीति से जुड़े होने के चलते वे चुपचाप अब बर्दास्त करते रहे। क्योंकि बात बाहर आती तो फजीहत होती।
रामजी भारती ने कहा कि वे डोंगरगढ़ के विधायक रह चुके हैं। साथ ही दो कार्यकाल उनके आयोग के अध्यक्ष पद पर रहे, उनकी समाज में प्रतिष्ठा है। इसी के चलते वे सब सहते रहे, लेकिन पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं हुआ। आरोप लगाया कि पत्नी की क्रूरता बढ़ती जा रही थी। सब बर्दाश्त के बाहर हो गया तो 16 दिसंबर 2020 को परिवार कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। इसी से नाराज होकर पत्नी मेरे खिलाफ सब जगह शिकायत कर रही है। सभी जगह से जांच हुई और पत्नी के सारे आरोप झूठे निकले।
संगीता भारती ने कहा-पति के अवैध संबंध
पूर्व विधायक रामजी भारती की पत्नी संगीता भारती ने एक दिन पहले ही उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। संगीता भारती ने कहा कि रामजी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। संगीता भारती ने पति पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। साथ ही शासन से न्याय दिलाने की मांग की है। कहा कि राजनांदगांव में उनका एक मकान है, जिसे रामजी भारती फर्जी तरीके से हड़पना चाहते हैं। LIC पॉलिसी में भी फर्जीवाड़ा कर रुपए निकाल लिए।
BJP नेता रामजी भारती डोंगरगढ़ विधानसभा से 2008 से 2013 तक विधायक रह चुके हैं। इस दौरान वे अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। रामजी की पत्नी का आरोप है कि उन्हें धमकी भी दी गई कि कहीं भी शिकायत कर लो, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। एक साल पहले उन्हें घर से निकाला गया, शिकायत और FIR के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
