बिलासपुर। मस्तूरी थाने में बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म की हिरोइन ने हीरो पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए जुर्म दर्ज करा दिया है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी हीरो फरार गया है। जबकि पुलिस ने हीरो की तलाश शुरू कर दी है।
मस्तूरी पुलिस के अनुसार 23 साल की युवती छत्तीसगढ़ी फिल्म में हीरोइन है। अभिनेत्री ने दो दिन पहले यानि शुक्रवार की रात को मस्तूुरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसके अनुसार अप्रैल 2021 में उसके साथ वेदपरसदा में षड़यंत्र करके साथी कलाकार ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा भी दिया। लेकिन अब शादी से मुकर गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता छालीवुड में अभिनेत्री का काम करती है। काम काज के दौरान उसकी मुलाकात छालीवुड के नायक से हुई। छालीवुड नायक मस्तूरी थाना क्षेत्र के वेदपरसदा का रहने वाला है। दोनो ने मिलकर कई फिल्मो में काम भी किया है। एक साल पहले दोनो रायपुर से बिलासपुर आए। आरोपी हीरो अभिनेत्री और हीरोइन की सहेली को लेकर अपने घर वेदपरसदा गया। रात्रि में हीरोइन और उसकी सहेली के लिए एक कमरे में सोने की व्यवस्था की। घटना के दिन देर रात्रि किसी ने हीरोइन के कमरे का दरवाजा खटखटाया। अन्दर से दरवाजा खोले जाने के बाद एक युवक जबरदस्ती कमरे में दाखिल हो गया। जबकि दूसरा युवक अभिनेत्री की सहेली को लेकर बाहर चला गया और जाते समय बाहर से दरवाजा भी बन्द कर दिया।
अभिनेत्री ने पुलिस को लिखित शिकायत कर बताया कि आरोपी हीरो घटना के दिन उसके साथ जबरदस्ती किया और आश्वासन दिया कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
महिला की रिपोर्ट के अनुसार उसके साथ आरोपी ने जब तब शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से इंकार कर रहा है। बहरहाल पुलिस ने विभिन्न् थाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
