बिलासपुर। पुलिस ने मेवरिक फ़ाउंडेशन के सहयोग से बिलासपुर ज़िले में महिलाओं पर हो रहे अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेस के लिए ‘वॉक ए कॉज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में रिवर व्यू से राजेंद्र नगर चौक और वापस रिवर व्यू जाने के लिए रविवार 3 जुलाई सुबह 6:30 बजे 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा की गयी।

इस ‘वॉक ए कॉज’ कार्यक्रम की शुरुआत SSP श्रीमती पारुल माथुर ने झंडी दिखाकर की। रिवर व्यू से शुरू हुई इस वॉक में शहर के लगभग सभी समाज सेवी संस्थाओं के अलावा बड़ी संख्या में स्कूल व कालेज के युवाओं ने हिस्सा लिया। रिवर व्यू से शुरू होकर प्रताप चौक, देवकीनंदन चौक से गुजरते हुए नेहरू चौक व राजेंद्र चौक से वापस रिवर व्यू के रास्ते प्रतिभागियों द्वारा तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की गई। इस आयोजन में पुलिस कर्मियों, ज़िला प्रशासन व अन्य विभाग की महिलाएँ, विभिन्न खिलाडियों, NCC व NSS के विद्यार्थियों एवं शहर के नागरिकों सहित 1000 लोगों ने भाग लिया।
इस ‘वॉक ए कॉज’ आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों व महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देना एवं महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं को एकजुट करना था।
इस दौरान जन जागरूकता के माध्यम से महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को अपराधों व अधिकारों की जानकारी दी गयी। शहर के विभिन्न स्कूलों व कालेजों में साथ ही सिनेमा हॉल एवं मॉल में जागरूकता अभियान चलाया गया। 02.07.22 को 36 मॉल में जागरूकता अभियान के साथ बैंड का आयोजन किया गया एवं मैग्नेटो मॉल में फ़्लैश मॉब का भी आयोजन किया गया। 3 Km की पैदल यात्रा के उपरांत ‘वॉक ए कॉज’ कार्यक्रम का समापन किया गया। ज़िला पुलिस द्वारा सभी समाजसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
