अंबिकापुर। नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त सुश्री शिखा राजपूत तिवारी ने मंगलवार 13 जून 2023 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त नीलम टोप्पो और लेखा अधिकारी रीमा तिग्गा उपस्थित थे। नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त सुश्री शिखा राजपूत तिवारी इससे पूर्व छत्तीसगढ़ अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहीं हैं। वे कोण्डागाँव, बेमेतरा में जिला कलेक्टर रह चुकी है। गौरेला- पेंड्रा- मरवाही नए जिले के गठन पर वे विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गई, वे जीपीएम जिले की पहली कलेक्टर रही है। वे लोक स्वास्थ एवम परिवार कल्याण विभाग की संचालक और ट्रेजरी और पेंशन विभाग की डायरेक्टर भी रह चुकी है, हाल ही में राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण अनुसार सरगुजा संभाग के नये आयुक्त के रुप में सुश्री शिखा राजपूत तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
