अंबिकापुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में बिलासपुर के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सुबह की नाते के बाद छात्र की तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते तक उसकी मौत हो गई है। छात्र का एडमिशन सप्ताहभर पहले हुई थी। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में 6वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्र का 6 दिन पहले ही एडमिशन हुआ था। सैनिक स्कूल प्रबंधन ने छात्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए थे लेकिन यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर छात्र की मौत का कवरेज करने मीडियाकर्मी पहुंचे तो सैनिक स्कूल की प्राचार्य ने उन्हें ऐसा करने से रोका तथा कैमरा छीन लिया। सूचना पर छात्र के परिजन भी शाम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। छात्र की मां का कहना था कि यदि मेरे बेटे की तबियत 2 दिन से खराब थी तो उन्हें सूचना क्यों नहीं दी गई। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सैनिक स्कूल संचालित है। यहां देशभर के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। 6 दिन पूर्व बिलासपुर निवासी 12 वर्षीय छात्र ऋषभ डहरिया पिता बलदेव डहरिया ने 6वीं कक्षा में एडमिशन लिया था। बुधवार की सुबह नाश्ते के बाद उसकी तबियत बिगडऩे लगी। यह देख स्कूल प्रशासन ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन वह रास्ते में ही अचेत हो गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना पर प्राचार्य, उपप्राचार्य सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना छात्र के परिजनों को दी।
मीडियाकर्मियों से कैमरा छीन लिया
संदिग्ध हालत में छात्र की मौत की सूचना पर मीडियाकर्मी मामले का कवरेज करने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान सैनिक स्कूल की प्राचार्य कर्नल मिताली ने उन्हें कवरेज करने से रोका तथा कैमरा छीन लिया, इसे लेकर मामला और
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
