डेस्क न्यूज। मध्यप्रदेश के रीवा से सनसनीखेज खबर आई है। यहां थाने में ही एक सब इंस्पेक्टर ने टीआई को गोली मार दी है। घटना के बाद थाने में कोहराम मच गया है। चलाने का मामला सामने आया है। टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद एसपी समेत दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा दोपहर में थाने में ही मौजूद थे। तभी एसआई बृजराज सिंह उनके कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इसके बाद बृजराज सिंह ने बंदूक से हितेन्द्रनाथ शर्मा के ऊपर फायर कर दिया। गोली सीधे हितेंद्र नाथ शर्मा के कंधे पर जा लगी। गनीमत यह रही कि गोली सर या गर्दन में नहीं लगी। घटना के बाद थाने में कोहराम मच गया। स्टाफ के सारे पुलिसकर्मी TI के चेंबर की ओर भागे और आनन-फानन में TI शर्मा को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी ओर आरोपी SI को TI के चेंबर में ही बंद कर दिया गया। थाना प्रभारी का ऑपरेशन सफल रहा है, दिल के बगल में गोली थी। अभी हालत स्थिर है।
00 ये है गोली मारने की वजह
एएसआई बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्थ थे। वहीं पर पदस्थ थे। उन्हें सात दिन पहले पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि सीनियर पद पर होते हुए भी वे नशा करते थे। उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं। इसके चलते वे इसी पद पर रह गए। आज ढाई बजे एसआई थाने पहुंचे। उस समय टीआई शर्मा चैंबर में फाइलें देख रहे थे। बीआर सिंह ने पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर टीआई बोले कि यह एसपी साहब की व्यवस्था है, उनसे पूछो तो बेहतर होगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पिस्टल निकालकर गोली मार दी। एक गोली दांये कंधे के नीचे लगी और दूसरी गोली कहां लगी यह पता नहीं है।
00 ADG ने किया बर्खास्त
थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा पर गोली चलाने वाले आरोपी एसआई बीआर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी एसआई टीआई के चेंबर में बंद था, जिसे करीब 9 घंटे बाद पुलिस ने कस्टडी में लिया है। पुलिस ने आरोपी एसआई पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। साथ ही दो पिस्टल बरामद की है। मामले में एडीजी ने आरोपी को बर्खास्त कर दिया है।
00 डॉक्टरों ने कंधे से निकाली गोली
फायरिंग में थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां भोपाल और जबलपुर से आई डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उनके कंधे से गोली निकाल दी है। डॉक्टरों के अनुसार टीआई की हालत खतरे से बाहर हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
