अंबिकापुर। NSUI के जिला उपाध्यक्ष अफसर अली को नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पिता ने पीड़िता के परिजन को मुंह बंद रखने के 10 लाख रुपए का ऑफर देने की बात भी सामने आई है। छात्र नेता ने जिस होटल में ले जाकर छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया वह भाजपा नेता है।
मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना इलाके का है। पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अफसर अली और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अफसर अली NSUI नेता है, उसने छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा भी दिया। उसके झांसे में आने के बाद आरोपी उसे मैनपाट रिसॉर्ट भी ले गया। साथ ही शहर के होटल में भी उसके साथ संबंध बनाए। कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद अफसर अली ने शादी से इनकार कर दिया।
शादी से इनकार करने पर नाबालिग छात्रा काफी परेशान रहने लगी। छात्रा ने आत्महत्या की भी कोशिश की। जिसकी सूचना पीड़िता की मां को लगी। मां के पूछने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई। आपबीती जानने के बाद बेटी को लेकर मां आरोपी के घर पहुंची। साथ ही परिजन ने भी आरोपी के घरवालों से बातचीत की कोशिश की। इस दौरान अफसर अली के पिता ने उसकी मां को 10 लाख रुपए का देने का ऑफर दिया और मुंह बंद रखने की नसीहत दी। आरोपी युवक के पिता ने कहा कि तुम्हारी बेटी की शादी मैं बिहार में किसी लड़के से करवा दूंगा। 10 लाख रुपए लो और मेरे बेटे को छोड़ दो। इसके बाद गुस्साए परिजन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए आरोपी अफसर अली और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर रेप समेत कई धाराएं लगाकर जेल भी भेज दिया गया है। सरगुजा पुलिस के अनुसार पीड़िता नाबालिग है और मामला संवेदनशील है। लिहाजा पुलिस ज्यादा जानकारी देने से भी बच रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
