बिलासपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी साहब को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई गयी। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति वर्ष 2021में एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर, अधिवक्तागण व न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
