बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है की संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27% की वृद्धि की गई है, फिर भी संविदाकर्मी हड़ताल क्यों कर रहे हैं ये समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी 4-5 प्रतिशत वेतन वृद्धि के लिए भी संघर्ष करते थे, लेकिन हमने एकमुश्त 27 फीसदी बढ़ाया है।
बिलासपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम से वापस रायपुर लौटते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात की, इस दौरान पत्रकारों ने संविदाकर्मियों के बर्खास्तगी को लेकर सवाल किया, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के लिए 27% की वृद्धि की गई है।
फिर भी संविदाकर्मी हड़ताल क्यों कर रहे हैं ये समझ से परे है। सरकारी कर्मचारी 4-5 प्रतिशत वेतन वृद्धि के लिए भी संघर्ष करते थे, लेकिन हमने तो एकमुश्त 27 फीसदी बढ़ा दिया है, उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 211 संविदाकर्मियों पर एस्मा लगाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदाकर्मी बीते 3 जुलाई से हड़ताल कर रहे हैं। सरकार ने 11 जुलाई को हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य विभाग के कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया था।
प्रदेश के सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल कर रहे संविदाकर्मी सरकार से संवाद करने के लिए नए-नए पैंतरे अजमा रहें हैं। संविदा कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को संवाद रैली निकाली थी। अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने घुटनों का बल चलकर और दंडवत होकर संवाद रैली निकाली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
