रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में मां और बेटे की तलवार मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सौतेले बेटे ने की है। बात केवल इतनी सी थी की सौतेली मां ने कह दिया दिनभर घर में ही बैठे रहते हो। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोहरे हत्याकांड का आरोपी राजकुमार साहू के पिता ने दो शादियां की थी। आरोपी का अपनी सौतेली मां और भाई बहनों से नहीं बनती थी इसलिए घर में आए दिन विवाद होते रहता था। मंगलवार की रात करीब 10 से 11 बजे के मध्य पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खा रहा था, इसी दौरान सौतेली माँ हेमिन साहू ने राजकुमार को दिनभर घर में बैठे रहते हो कुछ काम भी कर लिया करो… बस इतनी सी बात राजकुमार को नागवार गुजरी और वो कदर भड़का कि उसने आव देखा ना ताव धारदार तलवार से मां हेमिन साहू और सौतेले भाई रोहन साहू पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ बहन को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर घटना की सूचना पर उरला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उरला थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि सौतेले बेटे ने मां और सौतेले भाई की हत्या कर दी। हालांकि पुराने विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम हेमिन साहू और रोहन साहू है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
