कोरबा। सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसमे हुआ शराब बनाया जा रहा था। महुआ लहान निकालने के लिए टैंक में उतरे तीन लोग अंदर ही बेहोश हो गए। इसमें से एक की मौत हो है है जबकि दो लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया है।
शहर के सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था। पुलिस पकड़ न ले इसलिए निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसके अंदर अवैध रूप से शराब बनाते थे और चोरी छिपे लोगों को बेचते थे। महुआ निकालने के नरेंद्र कुमार 10 फीट गहरे टैंक में उतरा तो बेहोश हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर मान गुड्डू और बिहारी यादव नामक दो युवक भी बारी- बारी टैंक में उतरे लेकिन वो दोनों भी बेहोश हो गए। तीन लोगों के बेहोश होने के बाद बस्ती में इसकी खबर आग की तरह फैल गई और अफरा तफरी मच गया। कुछ लोग किसी तरह तीनों को टैंक से बाहर निकाले। चिकित्सक के पास ले गए तो डॉक्टरों ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवक मान गुड्डू और बिहारी यादव का गंभीर अवस्था में है, दोनो का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
