रायपुर। भवन निर्माण का ठेका लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगो का पैसा डकारने वाली दो युवतियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवतियां 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है।
देवव्रत दुबे ने राजेन्द्र नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उरकुरा खमतराई में रहता है। 2022 में राजेन्द्र नगर स्थित निर्वाणा होम्स की संचालक/ठेकेदार प्रीति चौधरी द्वारा अविनाश ट्वीन सिटी कुम्हारी में भूखण्ड क्रमांक 549 है जिस पर मकान निर्माण कराने हेतु सम्पर्क किया गया था। तब प्रार्थी ने 23.07.2022 को उक्त भूखण्ड के 2942 वर्गफुट में भवन निर्माण कराने के लिए लेबर और मटेरियल सप्लाई का काम 31,50,000/- रूपये में अनुबंध किया था। निर्माण के दौरान निर्माण क्षेत्र 472 वर्गफुट बढ़ने पर कुल 36,50,000/- रूपये का अनुबंध हुआ था। जिस हेतु दिनांक 20.03.2023 तक प्रार्थी द्वारा भवन निर्माण हेतु चरणबद्ध रूप में ठेकेदार प्रीति चौधरी के बताये उसके माता तथा बहन प्रिया चौधरी के बैंक खाता में एडवांस में 19,37,250/- रूपये दिया। किन्तुु एडवांस में पैसे देने के बाद भी ठेकेदार प्रीति चौधरी ने भवन के निर्माण का कार्यपूर्ण नही किया अब एडवांस को वापस करने कहा तो सारे पैसे खत्म हो गये कहकर प्रार्थी के लगभग 7,89,560/- रूपये हड़प लिए। साथ ही अपूर्ण भवन निर्माण के कार्य को पूर्ण कराने के लिए पुनः पैसा देने दबाव बनाने लगी। जब उसने ठेकेदार प्रीति चौधरी के संबंध में पतासाजी की तो जानकारी मिली कि ठेकेदार प्रीति चौधरी ने कई अन्य व्यक्तियों सबीना खान, टी.आर. साहू, महजबीन उसेण्डी, आकांक्षा भोई, रामकिशोर बंजारे, देवेन्द्र राठौर, रामभगत एवं आर.आर. लहरे से भी भवन निर्माण के नाम पर एडवांस में रकम लिए लेकिन भवन निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया। निर्माण पूर्ण करने के लिये और रकम की मांग की गई है। इस प्रकार प्रीति चौधरी द्वारा प्रार्थी सहित अन्य व्यक्तियों को भवन निर्माण कराने का झांसा देकर उनसे एडवांस में रकम प्राप्त कर भवन निर्माण का कार्य अपूर्ण छोड़कर उनके दिये हुए एडवांस के रकम को हड़प कर उनके साथ लगभग 50 लाख रूपये की ठगी की है। तब आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 285/23 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लाखों रूपये की ठगी की घटना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य व्यक्तियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों ने आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त महिला आरोपी प्रीति चौधरी एवं उसकी बहन प्रिया चौधरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन जप्त कर महिला आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य महिला आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहें है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
