बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् सक्ती एवं रायगढ़ न्यायालयों के औचक निरीक्षण हेतु रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम सक्ती न्यायालय का निरीक्षण किया। सक्ती में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व व्यवहार न्यायाधीशों के न्यायालय हैं। निरीक्षण के समय न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई चल रही थी तथा कर्मचारी कार्य कर रहे थे। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए सक्ती न्यायालय में पार्किंग व्यवस्था, अधिवक्ताओं के बैठने हेतु उचित व्यवस्था, बिजली तार व्यवस्थित करने एवं साफ-सफाई के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी।
मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने जिला न्यायालय रायगढ़ के निरीक्षण के दौरान न्यायालय के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम में प्रकरणों को उचित व्यवस्थित रूप से रखने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायगढ़ को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय न्यायिक अधिकारी न्यायालयों में पीठासीन थे तथा प्रकरणों की सुनवाई चल रही थी। उन्होंने वाटर फिल्टर व उसके आस-पास की सफाई हेतु निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने फूल-माला से उनका सम्मान किया। अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा से उद्बोधन हेतु आग्रह किया जिस पर उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं के समक्ष उद्बोधन दिया। तदुपरांत उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये।
रायगढ़ से वापसी के दौरान सक्ती कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना तथा एसपी एम आर अहिरे ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा द्वारा उन्हें सक्ती न्यायालय की अधोसरंचना को न्यायालय की गरिमा के अनुरूप बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। औचक निरीक्षण में मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
