रायपुर। हिदायतुल्लाह लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) में छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। ABVP कार्यकर्ताओं ने आज यूनिवर्सिटी के बाहर जमकर हंगामा किया और हिदायतुल्लाह लाॅ यूनिवर्सिटी के कुलपति से इस्तीफे की मांग की। नारेबाजी करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के अंदर घुस गए। इस दौरान सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों से जमकर झूमझाटकी भी हुई। इस हंगामे के बाद हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिर्वसिटी प्रशासन ने सप्ताहभर के लिए कक्षाएं बंद कर दी है। छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी से घर भेजा जा रहा। जानकारी के मुताबिक मृतका उर्वी भारद्वाज लॉ यूनिवर्सिटी में 9वें सेमेस्टर की छात्रा थी। छात्रा मूलत: बिहार के जिला मोतिहारी चंपारण क्षेत्र की रहने वाली थी। मामले की जानकारी देते हुए एचएनएलयू के रजिस्ट्रार विपिन कुमार ने बताया कि दोपहर को लंच के वक्त उर्वी अपने दो दोस्तों के साथ हास्टल के अपने कमरे में थी। उर्वी भारद्वाज का हास्टल में जिस कमरे में रहती थी, उस कमरे के वाशरूम में गई थी। लेकिन काफी देर बाद भी जब उर्वी वाशरूम से बाहर नहीं आई और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद किसी प्रकार की हलचल नहीं होने से उसके दोनों दोस्तों को शक हुआ।
जिसके बाद छात्राओं ने इस बात की जानकारी हास्टल के गार्ड को दी। मौके पर पहुंचे हास्टल गार्ड ने अपने स्तर पर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बावजूद दरवाजा नहीं खुलने पर हास्टल गार्ड ने दरवाजा को धक्का देकर तोड़ दिया। वाशरूम में देखा तो वह बेहोश पड़ी हुई थी। वहीं कीटनाशक की खाली शीशी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने उसी का सेवन किया है। वहीं इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी गई। तत्काल छात्रा को बालको अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
